कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान पर भड़के कांग्रेसी,महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पांढुरना:अखिल भारतीय कांग्रेस पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण को लेकर देश के अन्य क्षेत्रों की तरह पांढुरना जिले के कांग्रेसियों में भारी आक्रोश व्याप्त है,इस घटना में विरोध तथा दोषियों पर कार्यवाहीं के मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने विरोध रेली निकालते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।उत्तराखंड हल्द्वानी में बीते दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आयोजित जनसभा के बाद कुछ तथाकथित लोगों द्वारा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शुद्धिकरण एवं हवन करने की घटना का पूरे देश में विरोध किया जा रहा है।

कांग्रेस द्वारा इसे जातिवादी मानसिकता का वीभत्स बताते हुए यह कृत्य केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान नहीं बल्कि भारत देश के करोड़ों दलितों,वंचित और शोषित वर्ग के आत्मसम्मान पर सीधा प्रहार माना है। कांग्रेस ने इसे भारतीय संविधान और अस्पृश्यता उन्मूलन के सिद्धांतों की खुली अवहेलना,घृणित और अमानवीय हरकते कर समाज में विद्वेष फैलाने का कुत्सित प्रयास बताते हुए इस कार्य को करने वालों पर अस्पृश्यता अपराध, अधिनियम,नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम तथा एससी,एसटी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करने की मांग की है।
जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके के नेतृत्व में विरोध रेली निकालते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को इस आशय का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा,इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जतन उइके,विधायक नीलेश उइके ,सौसर विधायक विजय चौरे,श्रीमती नेहा जोगी,जंयत घोड़े,श्रीमती लता तुमडाम,रवि खापरे,शरद सांबारे,सुरेश जोगेकर,सौसर ब्लॉक अध्यक्ष डां राजेन्द्र यमदे, विलास डोंगरे,श्रीकांत महाजन,चितांमन काटवले,राजेश सोमकुवर,देवकांत मांडोगड़े,अनंता तायवाड़े,अमजद खान,सुरेश सुरजुसे,कैलाश पराडकर,संदीप बनाइत,लीलाधर सोमकुवर,किर्ती पठाड़े,सुनील सुले,निहील सांबारे,हरीश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Next Post

पुराने सिक्कों और दुर्लभ नोटों के बदले दिया 29.80 लाख का लालच, ठग ने लगाया चूना

Fri Aug 14 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत गंगा मैया इलाके में रहने वाले एक 67 वर्षीय बुजुर्ग रिटायर्ड कर्मचारी को ठग ने फेसबुक पर पुराने सिक्कों और दुर्लभ नोटों के बदले 29.80 लाख देने लालच देकर अलग-अलग किस्तों में कुल 53,200 की का चूना लगा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर […]

You May Like