मंदिर से चांदी के मुकुट चोरी दिन दहाड़े चोरी की घटना से आक्रोश व्याप्त

जीरापुर। नगर से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित समीपस्थ ग्राम नाईहेड़ा में श्रीराम मंदिर से दिनदहाड़े भगवान के आभूषण चोरी होने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया.

मंदिर गांव के मध्य रहवासी क्षेत्र में स्थित है. अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर में रखे भगवान श्री राम,लक्ष्मण, माता जानकी के मुकुट लगभग एक किलो, चांदी के आभूषण चोरी कर लिए.

जानकारी के अनुसार घटना का पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में एकत्रित हो गई.मंदिर पुजारी रामेश्वर हरदेनिया और ग्रामीणजन थाने पहुंचे तथा मुकुट चोरी की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

Next Post

फसल मुआवजा को लेकर स्टेट हाइवे रोका,ब्यावरा-सुठालिया मार्ग पर चक्काजाम

Tue Oct 7 , 2025
ब्यावरा। सोयाबीन सहित अन्य खरीफ फसल को पीला मोजेक रोग एवं अतिवृष्टि से भारी नुकसान पहुंचा है बावजूद इसके जिले का नाम मुआवजा वाले जिले की सूची में नहीं है. फसलों के मुआवजे के लिए मंगलवार को ब्यावरा-सुठालिया स्टेट हाइवे मार्ग पर निवानिया तलावली जोड़ के यहां किसानों के द्वारा […]

You May Like