जबलपुर: आई एस बी टी बस ऑपरेटर एसोसिएशन की बैठक राम भवन, बल्देवबाग में आयोजित की गई, जिसमें मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू, अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी “पिंटू” एवं संजय समाधियां ने भाग लिया। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के साथ हुई चर्चा में विवादित अधिसूचना को होल्ड करने और एक नोटिफिकेशन को वापस लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
इसी के चलते 2 मार्च से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने एक समिति बनाने का निर्देश दिया है जिसमें बस ऑपरेटर्स के प्रतिनिधियों के साथ परिवहन मंत्री और प्रमुख सचिव परिवहन शामिल होंगे और उनकी सहमति से आगे कोई भी निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर वीरेन्द्र साहू, कमल किशोर तिवारी “पिंटू” एवं अन्य प्रतिनिधियों का बस ऑपरेटर्स का पक्ष मजबूती से रखने के लिए सम्मान किया गया।
ये रहे उपस्थित
बैठक में प्रमुख रूप से शंकर दयाल शर्मा, बच्चू रोहाणी, नसीम बेग, संजय शर्मा, उदय चंद जैन, कल्याण नियोगी, रवि उपाध्याय, अजय पाठक, प्रहलाद छुगानी, मिंकु केशरवानी, कृष्ण कुमार खम्परिया, नरेश रजक, दिलीप मंगलानी, धन्नू जैन, ओम प्रकाश जायसवाल, संतोष शर्मा, रमेश जैन, माजिद खान, जावेद खान, बलवंत सिंह, मनीष जैन, कंधी जैन, नौशाद, बंटी राय, अजीत पटेल, संदीप जैसवाल, रजनीश शर्मा, राज जैसवाल, सत्यम तिवारी, सचिन मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
