चीन के साथ निर्यात नियंत्रण से संबंधित लंबित मुद्दों का जल्द समाधान चाहता है भारत

नयी दिल्ली (वार्ता) भारत ने चीन के साथ बातचीत में निर्यात नियंत्रण से संबंधित लंबित मुद्दों के जल्द समाधान की जरूरत पर बल दिया है।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर बताया कि गुरुवार को दो दिन की यात्रा पर चीन गए विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्व एशिया) सुजीत घोष ने बीजिंग में चीन के विदेश उप मंत्री सन वेइदोंग और चीनी विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के विभाग के महानिदेशक के साथ व्यापक चर्चा की।

वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक माहौल में हुई बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने की दिशा में प्रगति का सकारात्मक दृष्टि से मूल्यांकन किया गया।

उन्होंने आगामी वर्ष के लिए निर्धारित आदान प्रदान कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा की। भारतीय पक्ष ने निर्यात नियंत्रण से जुड़े बाकी मुद्दों को जल्द सुलझाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। इसके अलावा आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी संक्षेप में बात हुई।

श्री घोष ने द्विपक्षीय व्यापार और वाणिज्यिक मुद्दों पर भी चर्चा की।

 

Next Post

अंतरराष्ट्रीय जनमंगल सम्मेलन में संतों और जनप्रतिनिधियों ने लिया हर माह–एक उपवास का संकल्प

Sat Dec 13 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में दो दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय जनमंगल सम्मेलन’ में शुक्रवार को संतों और जनप्रतिनिधियों ने ‘हर माह-एक उपवास’ का संकल्प लिया। यह सम्मेलन योग, अध्यात्म और उपवास साधना के संगम के रूप में हुआ। यह सम्मेलन योग गुरु स्वामी रामदेव और जैन संत अंतर्मना […]

You May Like