
दतिया। जिले के भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का एक वीडियो भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में बरैया कहते नजर आ रहे हैं-“खूब लड़ी मर्दानी, वो तो झांसी वाली रानी है। बुंदेलों के हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी है। सुनी ही है, ये तो लिखी भी नहीं। काहे को सुनते हो तुम! युद्ध का मैदान झांसी में था और लक्ष्मीबाई मरी थीं ग्वालियर में आत्महत्या करके।
उन्होंने कहा कि आत्महत्या करने में वाले को कभी वीरांगना कहा तो फिर रोज 10 लड़कियां आत्महत्या कर रही हैं, उनको भी लिखो वीरांगना। दिमाग से सोचिए आप। लोकेंद्र पाराशर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- महारानी लक्ष्मीबाई ने आत्महत्या की थी, इस नेता का यह बयान माफ करने योग्य नहीं है। 18 जून को महारानी की पुण्यतिथि है, इस अवसर पर मैं इस ‘काली जुबान’ की तीखे शब्दों में निंदा करता हूं।”
