खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध उत्खनन करते पकड़ा 1 ट्रक और पत्थरों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली

दमोह। खनिज विभाग ने अवैध उत्खन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हाईवा ट्रक और पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जप्त किया है।खनिज विभाग की टीम को अवैध उत्खन में लगे वाहनों की सूचना मिली थी। छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से 1 हाईवा ट्रक और *पत्थरों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा गया।दोनों वाहनों को जप्त कर नियमानुसार फैक्ट्री प्रबंधन की क्वारी परिसर में सुरक्षित रखवाया गया है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध उत्खन और अवैध परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Next Post

शराब पीकर वाहन चलाने पर 3 बाइक चालकों पर सख्त कार्रवाई

Sat Jul 25 , 2026
दमोह देहात अंतर्गत नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।चौकी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कुल 03 मोटरसाइकिल चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर तीनों के खिलाफ *मोटर व्हीकल एक्ट* के तहत कार्रवाई […]

You May Like