न्यूयॉर्क, 28 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर में होने वाले मध्यावधि कांग्रेस चुनाव से पहले ईरान पर नए हमले की संभावना को खुला रखा है।
फॉक्स न्यूज़ को दिए एक साक्षात्कार में जब श्री ट्रंप से चुनाव से पहले नए हमले की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह मुमकिन है, लेकिन मैं यह कहना नहीं चाहता।” वॉल स्ट्रीट जर्नल ने पहले बताया था कि श्री ट्रंप नवंबर के मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान पर हमले फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहे थे। श्री ट्रंप ने रविवार को कहा कि उन्हें इस हफ़्ते ईरान के साथ नई बातचीत की उम्मीद है।
