रीवा में खूनी संघर्ष: गेहूं चोरी की शिकायत और सीमांकन के विवाद में मां-बेटी पर कुल्हाड़ी से वार

रीवा। सेमरिया थाना क्षेत्र में गेहूं चोरी के आरोप में माल बरामद होने के तकरीबन 20 दिन बाद आरोपी ने फरियादी पर हमला कर दिया इस घटना में मां सहित उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना डायल 112 में मिलने के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता पूनम पाठक ने बताया कि 1 मई को आरोपी अशोक कुशवाहा के द्वारा उसके घर से गेहूं चोरी किया गया था चोरी की शिकायत होने के बाद आरोपी ने एक बोरी गेहूं पुलिस के सामने वापस किया पुलिस के जाने के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था

आज आरोपी के द्वारा जमीन का सीमांकन कराया जा रहा था लेकिन इस दौरान आरोपी ने पीड़ित की जमीन पर पत्थर गाड़ने का प्रयास किया जब इस बात पर ऐतराज किया गया तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से पूनम पाठक एवं उसकी मां विद्यावती पाठक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना दोपहर तकरीबन 1:00 बजे की बताई जा रही है फिलहाल घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

जल गया आशियाना, देर से पहुंची दमकल: लालगांव क्षेत्र में आग का तांडव, पीड़ित परिवार ने मांगी मदद

Thu May 21 , 2026
रीवा। जिले के लालगांव चौकी क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम पंचायत रझौंही में बुद्धि यादव के घर में लगी आग ने देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया और पूरा सामान जलकर राख हो गया। वहीं देर से पहुंची दमकल को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। […]

You May Like