जल गया आशियाना, देर से पहुंची दमकल: लालगांव क्षेत्र में आग का तांडव, पीड़ित परिवार ने मांगी मदद

रीवा। जिले के लालगांव चौकी क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम पंचायत रझौंही में बुद्धि यादव के घर में लगी आग ने देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया और पूरा सामान जलकर राख हो गया।

वहीं देर से पहुंची दमकल को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक लालगांव पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रझौंही में बुद्धि यादव के घर आज दोपहर अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई

आगजनी की इस घटना के दौरान बुद्धि यादव का मकान सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया जिसके चलते अब वह दाने-दाने को मोहताज है

वही आग लगने की सूचना तत्काल लालगांव पुलिस चौकी सहित दमकल की टीम को दी गई लेकिन दमकल की टीम स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाए जाने के बाद पहुंची जिसको लेकर लोगों के अंदर आक्रोश था

आगजनी की घटना में अपना सब कुछ खो चुके पीड़ित परिवार द्वारा शासन और प्रशासन से सहायता की मांग की जा रही है।

Next Post

MP में परिवहन क्रांति, अगले 2 साल में चलेंगी 5 हजार से ज्यादा बसें, एक रंग में नजर आएंगी गाड़ियां

Thu May 21 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नागरिकों को संस्थागत लोक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना शीघ्र प्रारंभ की जाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बताया गया कि प्रदेश में सड़क […]

You May Like