कनाडा को खा जायेगा चीन : ट्रंप

वॉशिंगटन, 24 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर ‘गोल्डन डोम’ बनाने का प्रस्ताव ठुकराने के लिये कनाडा की आलोचना करते हुए कहा है कि चीन उनके देश को ‘खा सकता’ है।

श्री ट्रंप ने शनिवार को ट्रुथ सोशल पर साझा किये गये एक पोस्ट में कहा, “कनाडा ग्रीनलैंड पर गोल्डन डोम बनाने का विरोध कर रहा है, हालांकि यह कनाडा की रक्षा करेगा। इसके बजाय, उन्होंने चीन के साथ व्यापार करने का फैसला किया है जो उन्हें पहले ही साल में खा जायेगा।”

श्री ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में अपने भाषण में कहा था कि ‘नियम-आधारित व्यवस्था’ लुप्त होती जा रही है। उन्होंने यहां चीन के साथ सात अरब डॉलर के एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये थे, जिसमें चीन की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टैरिफ हटाना भी शामिल था।

इस बीच, श्री ट्रंप ने दावोस में अपने भाषण के दौरान कहा था, “कनाडा अमेरिका की वजह से ज़िंदा है। यह याद रखना, मार्क, अगली बार जब तुम बयान दो।” उन्होंने यह भी कहा था कि कनाडा को अमेरिका से “बहुत सारी मुफ्त चीज़ें” मिलती हैं और उन्हें अमेरिकी सुरक्षा सुरक्षा के लिये “शुक्रगुजार होना चाहिए।”

इसके जवाब में कनाडा की सरकार ने “बंटी हुई और अनिश्चित दुनिया” के बीच साझेदारी में विविधता लाने और आर्थिक मज़बूती स्थापित करने की ज़रूरत का हवाला देते हुए अपने व्यापार फैसलों का बचाव किया था।

 

Next Post

वेटनरी कॉलेज के सामने फायरिंग करने वाले चार आरोपी दबोचे

Sat Jan 24 , 2026
इंदौर: वेटनरी कॉलेज गेट के सामने हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. युवती से जुड़े विवाद को लेकर की गई इस वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था. मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स […]

You May Like