अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत बघौड़ा और बरौदा मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कैकुवल्ली बेलखाडू, थाना कटंगी निवासी योगेश ठाकुर किसी काम से पनागर आया था। बघौड़ा और बरौदा के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि योगेश सड़क पर लहुलूहान होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक का भाई शशांक ठाकुर मौके पर पहुंचा और लहूलुहान हालत में योगेश को तुरंत इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज लेकर रवाना हुआ जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

Next Post

19 अक्टूबर से ओम्कारेश्वर बंद का आवाहन

Sat Oct 17 , 2026
ओंकारेश्वर…. सिंहस्थ 2028 की प्रस्तावित विकास योजनाओं के चलते ओंकारेश्वर में मकान-दुकान प्रभावित होने की आशंका के बीच स्थानीय नागरिकों, संपत्ति मालिकों और व्यापारियों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाई। नगर में आयोजित बैठक में शामिल लोगों ने 19 मांगों पर सहमति जताते हुए स्पष्ट […]

You May Like