थोक जिंस बाजार में चावल, गेहूं नरम; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 22 नवंबर (वार्ता) दिल्ली थोक जिंस बाजार में आवक बढ़ने से शनिवार को चावल के भाव उतर गये। गेहूं में भी नरमी रही जबकि चीनी के दाम लगभग गत दिवस के स्तर पर ही स्थिर रहे। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 40 रुपये प्रति क्विंटल घट गया। गेहूं भी 15 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। आटे की कीमत में पांच रुपये कमी आयी।
उड़द दाल की औसत कीमत 14 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी जबकि अन्य दालें सस्ती हुईं। मसूर दाल 43 रुपये और तुअर दाल 38 रुपये प्रति क्विंटल गयी। मूंग दाल की कीमत 11 रुपये और चना दाल की 13 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी।
स्थानीय बाजारों में सरसों तेल औसतन 38 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सोया तेल के भाव 36 रुपये और पाम ऑयल के 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े। सूरजमुखी तेल की कीमत कमोबेश गत दिवस के स्तर पर ही रही। मूंगफली तेल 157 रुपये और वनस्पति आठ रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।
मीठे के बाजार में आवक अधिक रहने से आज गुड़ 17 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। चीनी के भाव लगभग पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही रहे।

Next Post

इस्पात उद्योग को राहत, 55 आईएस मानकों का प्रवर्तन टला

Sat Nov 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 नवंबर (वार्ता) इस्पात उद्योग को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने 55 आईएस (इंडियन स्टैंडर्ड) मानकों का प्रवर्तन एक से तीन साल के लिए निलंबित कर दिया है। इस्पात मंत्रालय ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि संभावित डाउनस्ट्रीम मूल्य निर्धारण प्रभावों, सूक्ष्म, लघु और […]

You May Like