ईद मीलादुन्नबी, बाइक रैली, रक्षाबंधन व कजुलियां पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

हिण्डोरिया/दमोह। सन्निकट जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व, बाइक रैली, रक्षाबंधन पर्व व कजुलियां पर्व को लेकर स्थानीय थाना परिसर में एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी व टीआई अंजली अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि 25 अगस्त 2026 को बाईक रैली का आयोजन होगा। साथ ही रात्री मे मुस्लिम बच्चों व नौजवान कलाकारों द्वारा बनाई गई मेहबी सीनरियों का प्रदर्शन होगा। 26 अगस्त 2026 की सुबह 08 बजे परचम कुशाई की रस्म अदायगी के पश्चात विशाल जुलूस- ए-मुहम्मदी नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाला जायेगा। जुलूस समापन पर शानदार मजहबी व सामाजिक जलसा आयोजित किया जायेगा।28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन पर्व व 29 अगस्त 2026 को कजुलियां पर्व व इनामी दंगल का आयोजन होगा। तहसीलदार प्रीतम सिंह, एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी, टीआई अंजली अग्निहोत्री ने सभी वर्ग के लोगों से त्योहार आपसी सद्भावपूर्ण माहौल में अमन, शांति के साथ बनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि इन सभी त्योहारों में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। इस मौके पर ठा.हेमेंद्र सिंह मुन्ना भैया, नफीस मझले , राम सिंह ठेकेदार, अल्ताफ बाबू, हाजी नवाब खान, अन्नू राजपूत,बबलू साहू, तैय्युब अली, नरेश साहू, मंजीत राज, मुन्ना चौरसिया, गोविंद सेन, कल्लू भैया, गुड्डू मुबारक, सानू ऑल राउंडर, मुन्ना पर्रान, होशियार चक्रवर्ती, एएसआई राजेंद्र मिश्रा, एएसआई मलखान सिंह, एएसआई रामकुमार सिंह ठाकुर, आरक्षक दीपचंद, सुजात खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

*पुलिस ने फ्लेग मार्च निकाला*

हिण्डोरिया में स्थानीय पुलिस-प्रशासन तहसीलदार प्रीतम सिंह, एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी, टीआई अंजली अग्निहोत्री के नेतृत्व में आगामी त्योहार जश्ने ईद मीलादुन्नवी पर्व व रक्षा बंधन पर्व को लेकर नगर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया एवं आमजन को सभी त्योहार आपसी सद्भावपूर्ण माहौल में अमन-शांति के साथ मनाने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, बिलाई चौकी प्रभारी मलखान सिंह, एएसआई रामकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।

Next Post

सफलतम कावड़ यात्रा निकलने पर आयोजकों की आगामी विचार विमर्श बैठक 

Sat Aug 22 , 2026
बागली।सावन माह में बोल बम मंडल कावड़ यात्रा संघ धाराजी घाट के तत्वाधान में निकली मालवांचल की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा के सक्रिय सदस्यों की समापन बैठक व मिलन समारोह बैठक शनिवार को पटाडी में संपन्न हुई बैठक में यात्रा संयोजक गिरधर गुप्ता में इस वर्ष की कावड़ यात्रा का […]

You May Like