भिंड: शहर के वीटीआई रोड स्थित संतोषनगर में उधारी के रुपए मांगने को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की एक युवक में कट्टे से गोली मार दी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस में बताया कि संतोष नगर निवासी राजू पुत्र रामदास राजावत ने कुछ माह पूर्व अपने पड़ोस में रहने वाले हरशु खान को 40 हजार रुपय उधार दिए थे।
बीती देर रात जब युवक नें अपने पैसे मांगे तो हरसू खान नें युवक को पीछे से कट्टें से गोली मार दी जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरो नें युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया, फिलहाल देहात थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है वहीं पुलिस की गिरफ्त से आरोपी अभी फरार बने हुए हैं!
