शिवपुरी: उच्च न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई कर 2 टीआई समेत 7 पुलिसकर्मी लाइन भेजे गए हैं। कोलारस पुलिस थाने के एक पुराने मामले में देहात थाना प्रभारी जितेन्द्र मावई सहित 7 पुलिसकर्मियों पर उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के निर्देश पर कार्रवाई कर सभी को लाइन भेज दिया गया है।
कोलारस में तत्कालीन प्रभारी मनीष शर्मा के समय एक घटना हुई थी, उसके बाद विवेचना में कमी होने के फेर में सभी 7 पुलिसकर्मियों जिनमे 2 टीआई व 5 सब इंस्पेक्टर स्तर के कर्मचारियों को थानों से लाइन भेजा गया है। हाई कोर्ट ने संबंधित जिलो के पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। पहले इसी तरह से गुना में भी कार्रवाई हो चुकी है।
