भारत-पाकिस्तान युद्ध को समाप्त करने में मदद की- ट्रम्प

संयुक्त राष्ट्र/नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित करते हुए एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान “युद्ध” को समाप्त करने में मदद की है और भारत के साथ-साथ चीन पर रूसी तेल खरीदकर यूक्रेन संघर्ष को वित्तपोषित करने में मदद करने का आरोप लगाया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आज संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत-पाकिस्तान युद्ध की यह बात फिर दोहराई। इससे पहले भी कई बार उन्होंने अपने इस दावे को दोहराया।

उल्लेखनीय है कि भारत द्वारा यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि मई में पाकिस्तान के साथ उसका सैन्य गतिरोध दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत के बाद समाप्त हो गया था, जिसमें किसी तीसरे पक्ष की भागीदारी नहीं थी।

श्री ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के सात महीनों में सात युद्धों को समाप्त करने में मदद की है।

राष्ट्रपति के अनुसार, ये युद्ध “कंबोडिया, थाईलैंड, कोसोवो और सर्बिया, कांगो और रवांडा, पाकिस्तान और भारत, इज़रायल और इराक, मिस्र और इथियोपिया, और आर्मेनिया और अज़रबैजान एक क्रूर और हिंसक युद्ध थे।”

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की भी आलोचना करते हुए कहा कि उसने किसी भी युद्ध को सुलझाने में उनकी मदद नहीं की। श्री ट्रम्प ने कहा, “और दुख की बात है कि सभी मामलों में, संयुक्त राष्ट्र ने किसी भी मामले में मदद करने की कोशिश तक नहीं की।”

उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर कहा “चीन और भारत रूसी तेल खरीद जारी रखकर इस युद्ध के मुख्य वित्तपोषक हैं।” हालाँकि, उन्होंने रूसी ऊर्जा खरीद जारी रखने के लिए नाटो पर भी हमला बोला।

ट्रम्प कार्यालय ने अगस्त में रूसी तेल खरीद के लिए भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया, जिससे कुल शुल्क बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्री ट्रम्प के बीच 19 जून को फ़ोन पर हुई बातचीत के दौरान श्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को स्पष्ट कर दिया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करने के लिए अमेरिका द्वारा मध्यस्थता पर कभी चर्चा नहीं हुई। प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया था कि भारत ने कभी मध्यस्थता स्वीकार नहीं की है और न ही कभी करेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति तब से कई बार यह दावा करते रहे हैं कि उन्होंने व्यापार के प्रलोभन देकर सैन्य गतिरोध को समाप्त करने में व्यक्तिगत रूप से मदद की थी।

 

Next Post

पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका को 133 पर रोका

Tue Sep 23 , 2025
अबु धाबी, 23 सितम्बर (वार्ता) पाकिस्तान ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका को एशिया कप के सुपर फॉर मुकाबले में मंगलवार को 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन के मामूली स्कोर पर रोक दिया। पाकिस्तान ने करो या मारो के इस मुकाबले में गेंद […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।