भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 102 रनों से हराया

न्यू चंड़ीगढ़ 17 सितंबर (वार्ता) स्मृति मंधाना (117) की शतकीय और दीप्ति शर्मा (40 ) की जूझारू पारियों के बाद गेंदबाजों बेहतरी प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने बुधवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को 102 रनों से हरा दिया।

293 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और उसने 12 रन के स्काेर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। जॉर्जिया वॉल (शून्य) को रेणुका सिंह ने बोल्ड आउट किया। पांचवें ओवर में क्रांति गौड़ ने कप्तान अलिसा हीली (छह) का शिकार किया। एलिस पेरी और बेथ मूनी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 17वें ओवर में स्नेह राणा ने बेथ मूनी (18) को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी ऐनाबेल सदरलैंड ने एलिस पेरी के साथ चौथे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की। 25वें ओवर में राधा यादव ने एलिस पेरी (44) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। 30वें ओवर की तीसरी गेंद पर अरुंधति रेड्डी ने ऐनाबेल सदरलैंड (45) को आउट किया। एश्ली गार्डनर (17), तालिया मैक्ग्रा (16) को दीप्ति शर्मा ने आउट किया। अलाना किंग (दो) रनआउट हुई। कांति गौड ने 41वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जॉर्जिया वेयरहम (10) को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को 190 के स्कोर पर समेटकर मुकाबला 102 रनों से अपने नाम कर लिया।

भारतीय महिला टीम की ओर से क्रांति गौड़ ने तीन विकेट लिये। दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले। रेणुका सिंह, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की भारतीय सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 70 रन जोड़े। 12वें ओवर में एश्ली गार्डनर ने प्रतिका रावल (25) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसे बाद बल्लेबाजी करने आये हरलीन देओल (10) पर रनआउट हुई। कप्तान हरमनप्रीत कौर (17) को भी एश्ली गार्डनर ने आउट किया। भारत का चौथा विकेट 192 के स्कोर पर स्मृति मंधाना के रुप में गिरा। उन्हें तालिया मैक्ग्रा ने आउट किया। स्मृति मंधाना ने 91 गेंदों में 14 चौके और चार छक्के लगाते हुए (117) रनों की पारी खेली। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं खेले सके। ऋचा घोष (29), राधा यादव (छह) और अरुंधति रेड्डी के विकेट भी भारत ने जल्द गंवा दिये। क्रांति गौड़ (दो) पर रनआउट हुई। दीप्ति शर्मा ने 53 गेदों में (40) रनों की पारी खेली। 50वें ओवर की पांचवी गेंद पर मेगन शूट ने स्नेह राणा 18 गेंदों में 24 रन को आउटकर 292 के स्कोर पर भारतीय पारी को समेट दिया।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए डार्सी ब्राउन ने तीन विकेट लिये। एश्ली गार्डनर को दो विकेट मिले। मेगन शूट, ऐनाबेल सदरलैंड और तालिया मैक्ग्रा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

यूएई ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का किया फैसला

Wed Sep 17 , 2025
दुबई 17 सितंबर (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बुधवार को एशिया कप के दसवें मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद वसीम ने कहा […]

You May Like