सतना: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने आत्मविश्वास, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव का नया अध्याय लिखा है। नया भारत वैश्विक शक्ति का प्रतीक बन रहा है।उपमुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमो के अन्तर्गत रविवार को मुख्यआतिथ्य मे व्येंकटेश लोक परिसर मे विकसित भारत संकल्स सम्मेलन का आयोजन किया गया। ।श्री शुक्ल ने कहा कि स्ट्राइक से लेकर राम मंदिर तक भारत का वैश्विक और सांस्कृतिक स्वरूप बदलकर देश का आत्मविश्वास बढ़ाया है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास, विश्वास और आत्मविश्वास का नया युग स्थापित किया है। प्रधानमंत्री जी ने बिना भेदभाव अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचा रहे हैं। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण व राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय लिख रहे हैं। भाजपा सरकारें पं. दीनदयाल जी के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा है। भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन के साथ विकास व वैश्विक प्रतिष्ठा के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।
वर्ष 2014 से पहले आतंकवादी घटनाओं और सीमा पार से आने वाली चुनौतियों पर देश की प्रतिक्रिया सीमित दिखाई देती थी, लेकिन आज भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करता। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद गणेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करने के साथ करोड़ों परिवारों की जिंदगी बदलने का कार्य किया गया। प्रधानमंत्री जी ने गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए हैं।
प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पाण्डेय, पूर्व विधायक प्रभाकर सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह परिहार, नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, चित्रकूट प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य मे उक्त सम्मेलन मे प्रबुद्ध एवं व्यापारी जनो के साथ संगोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रबुद्धजन सम्मेलन के संयोजक विजय तिवारी एवं आभार प्रदर्शन विकसित भारत के संयोजक ऋषभ सिंह ने किया
