दमोह:बुंदेलखंड के प्रसिद्ध श्री देव जटाशंकर और भीमकुंड धाम में सोमवती अमावस्या पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।अल सुबह से ही दूर-दूर से आए भक्तों ने जटाशंकर धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
भीमकुंड धाम में भी श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व होने के कारण मंदिर परिसर में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
