मल्हारगढ़ स्थित प्राचीन मां तुलजा भवानी मंदिर में कलेक्टर, एसपी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने किए माताजी के दर्शन

मल्हारगढ़। नगर स्थित प्राचीन मां तुलजा भवानी मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाष्टमी के पावन अवसर पर नौ कन्याओं का पूजन, तोप से आतिशबाजी एवं भव्य महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंदसौर कलेक्टर दिव्यांक सिंह, मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित ने मां तुलजा भवानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा कन्या पूजन में सहभागिता की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री महेश जुनवाल, मल्हारगढ़ अनुविभागीय अधिकारी स्वाति तिवारी, मल्हारगढ़ तहसीलदार पंकज जाट, एसडीओपी पिंटू सिंह बघेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, टीआरसी सेंड संचालक सतीश तोतला, समाजसेवी रूपचंद होतवानी, राज इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक मोहनलाल गुप्ता, यश गुप्ता, शिवशक्ति इंटरप्राइजेस के संचालक शिवलाल मालवीय, सात्विक फ्रेश के संचालक वेदप्रकाश पाटीदार, मल्हारगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी, समाजसेवी संजय रत्नावत एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महाष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां तुलजा भवानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के दौरान तोप से आतिशबाजी एवं भव्य महाआरती आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने माताजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Next Post

कुएं में डूबने से 13 वर्षीय प्रियांशी की मौत, गोताखोरों ने दो घंटे बाद निकाला शव

Mon Oct 19 , 2026
पिपलियामंडी। पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के ग्राम नेनोरा में रविवार दोपहर कुएं में डूबने से 13 वर्षीय प्रियांशी पिता सुनील पाटीदार की मौत हो गई। वह रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर नहाने और तैरना सीखने का प्रयास कर रही थी। बताया जा रहा है कि रस्सी खुलने से वह गहरे […]

You May Like