कुएं में डूबने से 13 वर्षीय प्रियांशी की मौत, गोताखोरों ने दो घंटे बाद निकाला शव

पिपलियामंडी। पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के ग्राम नेनोरा में रविवार दोपहर कुएं में डूबने से 13 वर्षीय प्रियांशी पिता सुनील पाटीदार की मौत हो गई। वह रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर नहाने और तैरना सीखने का प्रयास कर रही थी। बताया जा रहा है कि रस्सी खुलने से वह गहरे पानी में चली गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा खेड़ा खदान रोड स्थित जगदीश पाटीदार के करीब 50 फीट गहरे कुएं में दोपहर लगभग 12 बजे हुआ। मौके पर अन्य बच्चे भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने किशोरी को बचाने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर मंदसौर से पहुंची पांच सदस्यीय गोताखोर टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 2 बजे प्रियांशी को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर पिपलियामंडी थाने के एएसआई संतोष कुमार मुनिया सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रियांशी आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके पिता कृषि कार्य करते हैं।

Next Post

राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में सीतामऊ पब्लिक स्कूल की लक्ष्मी पाटीदार करेंगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

Mon Oct 19 , 2026
मंदसौर/सीतामऊ। सीतामऊ पब्लिक स्कूल के लिए हर्ष और गौरव का विषय है कि विद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी लक्ष्मी पाटीदार का स्कूल गेम्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। लक्ष्मी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का […]

You May Like