
भोपाल। राजा भोज हवाई अड्डे पर मंगलवार को विदेशी यात्री के ट्रॉली बैग में उपयोग किया हुआ एक कारतूस का खोखा मिला है. जो एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाईट ए1-634 में दोपहर लगभग 12 बजे चेक-इन ट्रॉली बैग में पाया गया. जिसकी साईज 7.62 व 39 मिमी था. यात्री से पूछताछ में बताया कि वह वन्यजीव फोटोग्राफर है उसे इस कारतूस के बारे में कोई जानकारी नहीं है. साथ ही कारतूस से संबंधित कोई दस्तावेज भी नहीं मिले. बीसीएएस के नियमों के अनुसार उक्त विदेशी यात्री और बरामद कारतूस के खोखे को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए गांधीनगर पुलिस थाना को सौंप दिया गया. थाने में गांधीनगर पुलिस ने पूछताछ के बाद यात्री को छोड़ दिया.
