
भोपाल। राजधानी में मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई. जिसमें निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने शहर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए और बाबा साहब की प्रतिमा/चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस दौरान सूर्यवंशी ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन से शिक्षित और संगठित रहने, सामाजिक द्वेष को नकारते हुए आगे बढऩे तथा ज्ञान के प्रतीक के रूप में अपने आपको स्थापित करने की सीख एवं प्रेरणा लेने का आव्हान भी किया. अध्यक्ष ने विभिन्न कार्यक्रमों में समाज में श्रेष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया साथ ही रैली का शुभारंभ किया और केक भी काटा.
