हेराल्ड मामले में कांग्रेस की शनिवार को बैठक

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही कांग्रेस ने इस मुद्दे पर आगे की करवाई की रणनीति बनाने के लिए शनिवार को वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बैठक में पार्टी महासचिव, राज्यों के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और फ्रंटल संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य इस मुद्दे को लेकर अभियान तेज करने की रणनीति पर चर्चा करना है।

बैठक को लेकर पार्टी महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने परिपत्र जारी कर दिया है और अपने नेताओं से इस बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में शनिवार 19 अप्रैल को यहां पार्टी के नये मुख्यालय इंदिरा भवन में होगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस ईडी के आरोप पत्र का देशभर में विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रही है तथा इसे बदले की भावना से की गई राजनीतिक कारवाई बता रही है।

Next Post

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना के आवेदन प्रक्रिया हुई ऑनलाइन

Thu Apr 17 , 2025
भोपाल, 17 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना के आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर आसान बना दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल्याणी महिला (विधवा महिला) सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग […]

You May Like

मनोरंजन