बिजली कंपनी की मनमानी से परेशान उपभोक्ता, जिनके बिल जमा वह भी अंधेरे में रहने को मजबूर

ब्यावरा: सुठालिया रोड पर स्थित ग्राम गांगाहोनी में विद्युत उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गांव के मुख्य बस स्टेण्ड स्थिता ट्रांसफार्मर पर बकाया का हवाला देते हुए आठ दिन पूर्व बिजली सप्लाई काट दी गई किंतु ट्रांसफार्मर से कनेक्शन वाले जिन उपभोक्ताओं के बिल बराबर जमा है उनको भी अंधेरे में रहना पड़ रहा है.उपभोक्ता का कहना है कि विद्युत विभाग के जिम्मेदारों मनमानी से खासे परेशान है.

गांव के बस स्टेण्ड स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से आठ दिन पूर्व सप्लाई बंद कर दी गई. उक्त ट्रांसफार्मर पर करीब 150 कनेक्शन है. 20 से 25 ऐसे उपभोक्ता है जिनके द्वारा प्रतिमाह बराबर बिल की राशि जमा की जा रही है. बावजूद इसके उन उपभोक्ताओं को भी बिजली नहीं की मिल पा रही है. उपभोक्ता पवन नामदेव के अनुसार उनके द्वारा 21 मार्च को बिल की राशि जमा कर दी गई. परन्तु बिजली सप्लाई चालू नहीं की है, विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि सभी बकायादारों की बकाया राशि जमा होने पर ही ट्रांसफार्मर से सप्लाई
शुरु की जाएगी.
4 किमी दूर से गेहूं पिसवाकर ला रहे
गांव में तीन आटा चक्की होना बताया जाता है इनकी बिजली सप्लाई बस स्टेण्ड स्थित ट्रांसफार्मर से ही है. ट्रांसफार्मर से बिजली काट देने से आठ दिन से आटा चक्की बंद है. जिसके कारण लोगों को ग्राम उमरेड, टोड़ी जाकर गेहूं पिसवाकर लाना पड़ रहा है. इन गांव की दूरी यहां से 4 से 8 किमी तक है. इसी तरह पेयजल संकट के हालात भी बने हुए है.
दूर दराज दो से तीन किमी दूर खेतों पर स्थित जल स्रोतो से पानी लाना पड़ रहा है. आश्चर्यजनक बात यह है कि जिन उपभोक्ताओं के द्वारा बिल जमा होने पर बिजली सप्लाई के लिए कहा जाता है तो विभाग के जिम्मेदार यह कहते है कि बकायादारों से बिल जमा करवाओं तो हम बिजली सप्लाई बहाल कर देंगे. अब यह कहां का तर्क है कि बकायादारों की राशि जमा करवाने अन्य उपभोक्ता उनको कहेंगे. जबकि यह कार्य विभाग का है न कि आम उपभोक्ता का. ऐसे में जिन उपभोक्ता के बिल जमा है वह भी परेशान हो रहे है

Next Post

नामीबिया ने घरेलू लीग 2 ट्राई-सीरीज के लिए जेजे स्मिट को बनाया कप्तान

Mon Mar 23 , 2026
विंडहोक, 23 मार्च (वार्ता) नामीबिया ने अगले महीने यहां ओमान और स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाली आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 ट्राई-सीरीज के लिए ऑलराउंडर जेजे स्मिट को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। तीनों टीमें चल रही लीग 2 प्रतियोगिता के हिस्से के तौर पर दो […]

You May Like