जबलपुर: जेडीए अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज से नामांतरण कराने पहुंचे युवक को पकड़ लिया। जिसके बाद मामले की सूचना ओमती पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुुंंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे थाने लेकर आ गई जहां देर रात तक उससे पूछताछ जारी रही।
जानकारी के मुताबिक जबलपुर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 5/14 में भूखण्ड क्रमांक 571 है। उक्त भूखण्ड के लीजधारी केपी लटोरिया है। गुरुवार को एक युवक प्राधिकरण के सिविक सेन्टर कार्यालय पहुंचा और खुद को लटोरिया का वारिस और खुद का नाम रोहित लटोरिया बताया।
जेडीए अधिकारियों ने दस्तावेज की जांच की तो फर्जीवड़ा सामने आया। युवक फर्जी निकला जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एएसपी आनंद कलादगी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।
