राजपुर में सड़क हादसा: बुजुर्ग की मौत, नौ घायल

धमतरी, 11 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित नगरी-सिहावा से पटेल समाज के कार्यक्रम से लौटते वक्त विशाखापत्तनम रोड पर मगरलोड थाना क्षेत्र के तहत राजपुर के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में 65 वर्षीय सुखाऊ राम पटेल की मौत हो गई जबकि करीब नौ अन्य लोग घायल हुए।

जानकारी के अनुसार बारना-राजपाली क्षेत्र के पटेल समाज के लोग तूफान वाहन से कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। राजपुर के आगे सड़क के बीच रखे मुरम के ढेर पर वाहन चढ़ गया और पलट गया। घायलों को 108 एंबुलेंस से कुरूद अस्पताल भेजा गया।

ग्रामीणों के अनुसार सिक्स लेन निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही के चलते सड़क के बीच मुरम का ढेर छोड़ दिया गया था। रात के अंधेरे में चालक को यह दिखाई नहीं दिया, जिससे वाहन पलट गया। सड़क अभी अधूरी है और हादसे शुरू हो गए हैं।

 

Next Post

सीरिया के सुवेदा क्षेत्र में हो रही हिंसा तत्काल रुकनी चाहिए: संयुक्त राष्ट्र

Mon Aug 11 , 2025
संयुक्त राष्ट्र 11 अगस्त(वार्ता) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रविवार को दक्षिणी सीरिया के द्रुज़ प्रांत में स्थित सुवेदा में नागरिकों के खिलाफ हो रहीं हिंसा की कड़ी आलोचना की है। सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर 12 जुलाई से सुवेदा प्रांत में हो रही हिंसा, सामूहिक हत्या और […]

You May Like

मनोरंजन