नयी दिल्ली, (वार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारत की शानदार जीत की बधाई दी हैै।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि “वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को सलाम। यह देश के लिए एक शानदार पल है, क्योंकि हमारी टीम ने वर्ल्डकप जीतकर भारत का गौरव आसमान पर पहुंचाया है। आपके शानदार क्रिकेट स्किल्स ने लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा का रास्ता बनाया है।”
श्री चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमारी बेटियाँ चैंपियन हैं ,बेटियों ने दिल भी जीता है और दुनिया भी। वर्ल्डकप की यह जीत इस बात की गवाह है कि भारत की बेटियों की उड़ान आसमान से भी ऊंची है।”
श्री गोयल ने कहा, “ट्रॉफी घर लाने की उनकी कोशिश बहुत अच्छी रही है, और पूरा देश इस पल का जश्न मना रहा है। उनमें से हर एक वर्ल्ड चैंपियन है और हमारे युवाओं के लिए एक सच्ची रोल मॉडल है।।”
