जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक होटल में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक नीमखेड़ा बरेला निवासी 18 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नौवीं कक्षा की छात्रा है और तीन माह पूर्व उसकी सगड़ा निवासी अंकित पटेल18 वर्षीय के साथ दोस्ती हुई थी।
इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। अंकित ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया, इसके बाद दोनों मिलने लगे थे। शनिवार को वह शहर आई थी, अंकित उसे मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित होटल ले गया जहां जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित अंकित पटेल 18 वर्षीय को गिरफ्तार कर लिया। जिसे रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।
