राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से हमें हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहेगा : हेमन्त सोरेन

रांची, (वार्ता) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर उन्हें आज पूरा राष्ट्र श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बापू वाटिका, मोरहाबादी, रांची में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के सम्मान में बापू की प्रतिमा के समक्ष पूर्वाह्नन 11 बजे से 2 मिनट का मौन धारण रखा।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी मायने रखता है । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार एवं आदर्श से हमें मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उनके विचारों से देशवासियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बीच ऐसे अनेकों महापुरुष हुए हैं, जिनके पदचिन्हों पर चलकर आगे बढ़ सकते हैं। बापू को शत -शत नमन।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 31 जनवरी 2025

Fri Jan 31 , 2025
पंचांग 31 जनवरी 2025:- रा.मि. 11 संवत् 2081 माघ शुक्ल द्वितीया भृगुवासरे दिन 3/49, धनिष्ठा नक्षत्रे प्रात: 7/36 तदुपरि शतभिषा नक्षत्रे रातअंत 6/32, वरीयान योगे शाम 5/44, कौलव करणे सू.उ. 6/34 सू.अ. 5/26, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0. ——————————————————– आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष […]

You May Like

Play sound