आकाशीय बिजली का कहर दो युवकों की मौत, अधेड़ गंभीर 

शहपुरा (डिंडोरी)। भिम्पार गांव के कसहा नदी किनारे सोमवार शाम अचानक हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इमली के पेड़ के नीचे गिरी आकाशीय बिजली से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार शाम करीब 5.30 बजे गुलशरन झरिया, छत्तर सिंह धुर्वे एवं दर्शन झरिया मोटरसाईकिल से शहपुरा से भीमडोंगरी लौट रहे थे। रास्ते में अचानक तेज बारिश होने पर तीनों मोटरसाईकिल रोक कर इमली के पेड़ के नीचे जा छुपे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और तीनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे में गुलशरन झरिया और छत्तर सिंह धुर्वे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्शन झरिया गंभीर रूप से झुलस गए।

घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया

सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Next Post

पानी-सड़क की मांग को लेकर हंगामा-प्रदर्शन 

Mon Sep 8 , 2025
जबलपुर। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में फैली तमाम समस्याओं के विरोध में सोमवार को नगर निगम के जोन क्रमांक-11 धर्मशाला में उस वक्त हंगामा हो गया जब संभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपने आए कांग्रेसियों के साथ क्षेत्रीय लोगों को पुलिस ने कार्यालय के भीतर जाने से रोक दिया। इस दौरान […]

You May Like