उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का चित्रकूट में आत्मीय स्वागत

चित्रकूट/सतना: चित्रकूट में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर एवं सम्मेलन के शुभारंभ हेतु पधारे मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं आयुष विभाग के मंत्री  इंदर सिंह परमार के आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया।आरोग्य धाम गेस्ट हाउस में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की ओर से कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. चौबे तथा कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय ने मंत्री श्री परमार को फ्लॉवर स्टिक भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया।

शिष्टाचार भेंट के दौरान हुई संक्षिप्त चर्चा में उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने भारतीय ज्ञान परंपरा के वैशिष्ट्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति का मूल आधार ज्ञान, कौशल और जीवन मूल्यों की समृद्ध परंपरा है। उन्होंने भारतीय समाज में निहित गुण, कौशल और सेवा भावना को राष्ट्रनिर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति बताया।

इस अवसर पर राज्य एनएसएस अधिकारी मनोज अग्निहोत्री, अतिरिक्त संचालक (उच्च शिक्षा)  डॉ आर पी सिंह, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. भरत व्यास, कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, समाजसेवी विनीता जायसवाल, आरोग्य धाम के महाप्रबंधक डॉ. अनिल जायसवाल, दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव अपराजित शुक्ला, सहायक कुलसचिव नीलकमल कुमावत, कुलगुरु के निजी सहायक संजय कुमार त्रिपाठी, डॉ अश्विनी अवस्थी, निखिल मिश्रा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Next Post

सीएम डॉ यादव आज जबलपुर प्रवास पर रहेंगे, प्रशिक्षण अभियान और स्वास्थ्य कार्यक्रम में होंगे शामिल

Mon Mar 9 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सोमवार को जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे मानस भवन में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता एवं महिलाओं […]

You May Like

Play sound