भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सोमवार को जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे मानस भवन में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता एवं महिलाओं के स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और एचपीवी टीकाकरण के महत्व की जानकारी देना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और महिलाओं की उपस्थिति रहने की संभावना है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भी संबोधित करेंगे।
Next Post
बिना अनुमति कार्यक्रम में बजे कानफोडू डीजे, संचालक पर एफआईआर
Mon Mar 9 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत रेल्वे स्टेशन के सामने अंधमूक वायपास के पास जंक्शन ढाबा के बाजू में खाली पड़े मैदान में हो रहे बिना अनुमति कार्यक्रम के दौरान कानफोडू डीजे बज रहे थे। जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने दबिश दे दी। डीजे की धुन में थिरक रहे लोगों में […]
