जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड में आराम फरमाते हैं बाहरी लोग

राजगढ़। करोड़ों रुपये की लागत से नवीन चिकित्सालय की सौगात भी जिला मुख्यालय को मिली है किंतु जहां चिकित्सकों व अन्य नर्सिंग स्टॉफ का अभाव है, तो स्वास्थ्य सुविधाएं आमजन को नहीं मिल पा रही है।

मंगलवार रात को जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर के कक्ष क्रमांक 9 प्रसूति वार्ड 2 में प्रसूति महिलाओं के पलंग पर एक युवक आराम फरमाता हुआ मिला. जबकि उक्त वार्ड में प्रसूति महिलाओं को भर्ती किया जाता हैै. नियमानुसार यहां अन्य बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है. इस बीच पूछने पर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यहां सुरक्षा व्यवस्था एवं बाहरी तत्वों को रोकने सुरक्षा कर्मचारियों की व्यवस्था है, बावजूद इसके कोई भी बाहरी तत्व फिर जिला चिकित्सालय के इतने महत्वपूर्ण महिला वार्ड में कैसे बेरोकटोक जा सकता है. यह एक विचारणीय प्रश्न है.

Next Post

राहगीरों को हो रही परेशानी, लाइन बिछाने खोदी सडक़, नहीं की मरम्मत

Wed Mar 19 , 2025
जीरापुर। नगर के मुख्य चौराहा एवं मार्ग पर पेयजल पाइप लाइन बिछाने सडक़ को खोदा गया किंतु इसकी मरम्मत नहीं करने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. नगर के मुख्य मार्ग इंदर चौराहा पर पाईप लाईन बिछाने के लिए पैवर्स हटाकर पाइप लाइन बिछाई गई. […]

You May Like