जबलपुर: गोहलपुर थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद वह खून से लथपथ अवस्था में थाने पहुंच गया। पुलिस ने घायल को विक्टोरिया अस्पताल भेजा इसके बाद उसका उपचार हुआ। जिसके बाद पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक अनीश उर्फ आशू खान 24 वर्ष निवासी आईसी नगर गोहलपुर का आटो चलाता है, दोपहर लगभग 1 बजे मुकेश चाय वाले के सामने सवारी के इंतजार में खड़ा था.
उसके साथ उसका दोस्त मुन्ना ड्रायवर भी खडा था तभी उसने मुकेश चाय वाले से चाय मंगवाया सभी को डिस्पोजल में देने लगा जो लक्ष्य उर्फ वासु को डिस्पोजल में कम चाय होने से लक्ष्य उर्फ वासु और चाय मांगने लगा उसके मना करने की बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद वासु ने चाकू से हमलाकर उसके पेट, वायीं जांघ में चोट पहॅुचा दी। हमले में गंभीर रूप से घायल अनीश उर्फ आशू खान 24 वर्ष अपने छोटे भाई मोह. वसीम एवं दोस्त पंडा व मुन्ना ड्रायवर के साथ घायल अस्वथा में थाने पहुंच गया था, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजने के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
