रिटायर डिप्टी रेंजर के सूने घर से आभूषण ले गए चोर

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत पीएचई कॉलोनी चंदन कॉलोनी में रहने वाले फारेस्ट डिप्टी रेंजर के सूने घर मेेंं अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब वे परिवार के साथ लखनऊ गए हुए थे।

पुलिस के मुताबिक अशोक निगम 64 वर्ष निवासी पीएचई कालोनी चंदन कालोनी के पास थाना संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि फारेस्ट में डिप्टी रेंजर के पद से रिटायर है।

19 जून को रात लगभग 8 बजे अपनी ससुराल लखनऊ कार्यक्रम में शामिल होने परिवार सहित गया था, बुधवार सुबह 6 बजे वापस घर आया, देखा कि मकान के गेट का ताला टूटा हुआ है अंदर के दरवाजों के भी ताले टूटे थे, अंदर जाकर देखा सामान बिखरा हुआ था आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर गायब थे।

Next Post

रिठौरी में टूटा सूने घर का ताला

Thu Jun 26 , 2025
जबलपुर: खमरिया थाने में श्रीमती विद्या चौधरी निवासी ग्राम रिठौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पति राहुल के साथ कैलाश धाम दर्शन करने गयी थी, दर्शन करके लगभग 11-30 बजे घर पहुॅची तो देखा कि मकान के दोनो दरवाजों के ताले टूटे हुये थे अंदर जाकर देखी आलमारी […]

You May Like