लिफ्ट दुर्घटना में मजदूर की मौत, कॉन्ट्रेक्टर और मेकेनिक पर लापरवाही का केस दर्ज

इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र के ओसानबाग स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक वर्कशॉप में लिफ्ट की मरम्मत के दौरान हादसा हो गया. हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने जांच के बाद कॉन्ट्रेक्टर और मेकेनिक पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है.थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि मृतक की पहचान कृष्णपाल पिता मोतीलाल निवासी ग्राम बिहार कोटरा, जिला राजगढ़ वर्तमान पता नंदबाग कॉलोनी, बाणगंगा के रूप में हुई है.

वह 20 सितंबर को तनिष्क इलेक्ट्रॉनिक, ओसानबाग, खंडेलवाल कंपाउंड, पालदा में काम कर रहा था. पुलिस जांच में सामने आया कि कॉन्ट्रेक्टर 31 वर्षीय दीपक केवट और मेकेनिक 32 वर्षीय महेश मांझी ने जानते हुए भी पुराना गियर बॉक्स और पुली लिफ्ट में लगवा दिए थे.

मशीन सही से न चलने पर दीपक ने महेश को मरम्मत के लिए भेजा. महेश ने यह जानते हुए भी कि लोडिंग लिफ्ट बीच में अटकी है, उसे नीचे उतारे बिना ही सुधार का काम शुरू कर दिया. इसी दौरान लिफ्ट अचानक नीचे आ गई, जिससे गियर बॉक्स और पुली के टुकड़े उछलकर कृष्णपाल की जांघ में जा लगे. अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. भंवरकुआं पुलिस ने दोनों आरोपियों दीपक केवट और महेश मांझी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

एक लाख की डिमांड पूरी नहीं हुई तो महिला को घर से निकाला

Tue Nov 4 , 2025
जबलपुर‌: दहेज लोभियों ने एक लाख की डिमांड पूरी नहीं होने पर महिला को घर से निकाल दिया। गोहलपुर पुलिस ने दहेज के लिये प्रताडित करने वाले आरोपी पति एवं ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि श्रीमति शिवानी जाटव 28 वर्ष निवासी अम्बेडकर कालोनी […]

You May Like