एक स्कूल वेन‌ में आग लगने से मचा हड़कंप

फिरोजाबाद 05 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजबाद जनपद के थाना एका क्षेत्र में शनिवार को स्कूल के बच्चों को ले जा रही वैन में गैस भरते समय अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।

एका कस्बे के एसएसएन के डी‌ पब्लिक स्कूल के बच्चों के लिए एक स्कूल की ईको वैन‌ लेकर जा रही थी। रास्ते में चालक द्वारा एलपीजी सिलेंडर गैस वैन के सिलेंडर में भरी गई इस दौरान अचानक गैस भरते समय‌ वैन में आग लग गई । ‌ आग ने वैन को अपनी चपेट में दे दिया उसमें बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई । बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने साहस करके सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया। इस घटना में एक दो बच्चे‌ झुलस गये है।

समय रहते ग्रामीणों ने अपने साहस का परिचय दिया तो वहीं वैन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।‌ मौके पर थाना प्रभारी ने पहुंचकर दमकल को बुलाकर आग को बुझाया गया तब तक वैन पूरी तरह जल चुकी थी।‌ थाना प्रभारी कहना है कि संबंधित मामले में वैधानिक कार्रवाई चालक के खिलाफ की जाएगी।

 

 

Next Post

सचदेवा ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू होने का किया स्वागत

Sat Apr 5 , 2025
नयी दिल्ली 05 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत योजना लागू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा कि भाजपा सरकार ने इस योजना का दोहरा लाभ दिल्ली वालों को देने का वादा विधानसभा चुनाव के दौरान […]

You May Like