जनसुनवाई में कलेक्टर की संवेदनशीलता, तीन जरूरतमंदों को 1.15 लाख की सहायता

शिवपुरी: कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जरूरतमंदों की समस्याएं सुनते हुए तीन आवेदकों को रेडक्रॉस मद से कुल 1.15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अन्य आवेदनों का भी प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्राम करई डांडा निवासी प्रेम बाई ने पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति और जीवनयापन में आ रही परेशानियों से कलेक्टर को अवगत कराया। उनकी स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की।

इसी तरह, तहसील करैरा के ग्राम जरगवां अब्बल निवासी हरिमोहन वंशकार की पत्नी का आकस्मिक निधन हो गया था। इसके बाद उन पर तीन बेटियों के पालन-पोषण और भरण-पोषण की जिम्मेदारी आ गई। आर्थिक संकट से जूझ रहे हरिमोहन की परेशानी को देखते हुए कलेक्टर ने रेडक्रॉस फंड से 75 हजार रुपये की सहायता प्रदान की।

वहीं, पिछोर क्षेत्र के ग्राम भौंती निवासी वीरसिंह लोधी लकवा से पीड़ित हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें इलाज कराने में परेशानी हो रही थी। उनकी समस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने दूर-दराज से आए आवेदकों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम शिवपुरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

निवेशकों के लिए चेतावनी

Tue Oct 13 , 2026
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE/एक्सचेंज) के संज्ञान में यह बात आई है कि “Vicky Dhakad” नाम का एक व्यक्ति, जो स्वयं को “Trade Titan” नामक संस्था से जुड़ा बताता है और मोबाइल नंबर “7000354523”, टेलीग्राम चैनल “Online Dabba Traders” http://(लिंक: https://t.me/+G1KNryfsG_hhNjY1), फेसबुक ग्रुप “Dabba Trading” (लिंक: https://www.facebook.com/share/r/1Try5oQBxX/), यूट्यूब […]

You May Like

Play sound