बिना अनुमति कार्यक्रम में बजे कानफोडू डीजे, संचालक पर एफआईआर

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत रेल्वे स्टेशन के सामने अंधमूक वायपास के पास जंक्शन ढाबा के बाजू में खाली पड़े मैदान में हो रहे बिना अनुमति कार्यक्रम के दौरान कानफोडू डीजे बज रहे थे। जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने दबिश दे दी। डीजे की धुन में थिरक रहे लोगों में अफरा-तफर मच गई। पुलिस ने कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने पर आयोजक, डीजे एवं ढाबा संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक रेल्वे स्टेशन के सामने अंधमूक वायपास के पास जंक्शन ढाबा के बाजू में ढाबा मालिक द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर तेज साउण्ड से ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने जंक्शन ढाबा के बाजू में दबिश दी गई, जंक्शन ढाबा के बाजू में होली सीक्रेट पार्टी के नाम से आयोजन चल रहा था मौके पर उपस्थित लोगों से जानकारी मिली कि ढाबा के मालिक प्रियांश जैन और उनके साथी निहाल गुर्जर द्वारा उक्त आयोजन कराया जा रहा एवं डीजे साउण्ड आपरेटर रोहित झारिया द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र को अत्याधिक तेज आवाज में बजाते हुये मिला, उक्त आयोजन एवं डीजे साउण्ड बजाने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज मांगने पर नहीं होना बताया, जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करना पाये जाने पर साउण्ड आपरेटर रोहित झारिया 31 वर्ष निवासी शारदा चौक पीली बिल्डिंग गढ़ा के कब्जे से 2 साउण्ड बाक्स, 1 मिक्सर मशीन जप्त करते हुये आरोपी रोहित झारिया, प्रियांश जैन, निहाल गुर्जर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया ।

Next Post

जमीन बटवारे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल

Mon Mar 9 , 2026
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत लमकना में रविवार को जमीन के बटवारे के विवाद पर दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। इस दौरान दुकान, वैन […]

You May Like

मनोरंजन