जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत लमकना में रविवार को जमीन के बटवारे के विवाद पर दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। इस दौरान दुकान, वैन में भी तोडफ़ोड़ की गई। पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक रविवार को कल्पना जैन 48 वर्ष निवासी ग्राम लमकना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार दोपहर लगभग 1 बजे अपने घर पर थी तभी जेठ का लडक़ा सचिन जैन सौरभ जैन एंव उनकी बेटी स्वेता जैन उसके घर के सामने आकर जमीन के बटवारे को लेकर वाद विवाद करने लगे, उसने कहा कि आप अपने हिस्से की जमीन कोर्ट के माध्यम से ले लो, इसी बात पर तीनों उसके हाथ मुक्कों एवं लाठी से मारपीट कर दिए।
उसे एवं बेटी प्राची को चोट आ गई। बहू आशी जैन, अंकुर जैन बीच बचाव करने आयी तो दोनो के साथ भी हाथ मुक्कों से मारपीट की। घर के सामने खड़ी मारूती वेन क्रमांक एमपी 20 बीए 3341 के सामने का कांच एंव बेटी प्राची का मोबाइल तोड़ दिए। इसी प्रकार सविता जैन 52 वर्ष निवासी ग्राम लमकना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विजेन्द्र जैन, अंकुर जैन, आशी जैन, आकर उसके पति से बोले कि मॉ की आधा एकड़ जमीन बोये हो जिसके पैसे के लेने देन केा लेकर 25 हजार रूपये मांगने लगे, उसके पति ने कहा कि मॉ केा 15 हजार रूपये दे चुका है बाकि का पैसा 1-2 दिन बाद दे देगा, इसी बात पर तीनों उसे एवं उसके पति के साथ से विवाद करने लगे।
पति के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर हाथ में चोट पहुॅचा दी एवं पति का मोबाइल तोड़ दिये आशी जैन एवं अंकुर जैन ने उसके बाल पकडक़र घसीट कर हाथ मुक्कों से मारपीट कर सिर हाथ पीठ में चोट पहुॅचाये, उसका बेटा सौरभ जैन, सचिन जैन, बेटी श्वेता जैन बीच बचाव करने लगे तभी सपना जैन, कल्पना जैन, प्राची वहां पर आकर हम लोगों के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट किये जिससे सौरभ सिर, कंधा, पैर, सचिन को कंधा कमर में चोट आई। उसकी बहू रचना जैन वहां पर आयी तो अंकुर जैन एवं आशी जैन ने बहू के पेट में पैर से मारा उसकी बहू गर्भवती है, बेटी स्वेता जैन का मोबाइल भी टूट गया है। दुकान का सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिये हैं।
