डकैती की योजना फेल: चाकू-तलवार लिए घूम रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

भोपाल। शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे एक महिला और नाबालिग सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. अवैध हथियारों के साथ यह बदमाश रामनगर पर डकैती डालने बना योजना रहे थे. पुलिस को बदमाशों के पास अवैध हथियार रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त रहने की काफी समय से सूचना मिल रही थी. बदमाशों से पुलिस को बरामद हुए अवैध हथियारों के संबंध में अब पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक बदमाशों के बारे में सूचना मिली थी. पुलिस की दो टीमों अलग-अलग योजनाबद्ध तरीके से रवाना किया गया और संदेहियो को पकङा गया. संदेहियो ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम ऐजाज खान ऊर्फ लंगङा (25), ऐजाज की पत्नी आसिया खान (25), अरबाज खान (21), आशन अली (20) बताया. आरोपियों के साथ इस अपराध में एक नाबालिग भी शामिल रहा. संदेहियो की तलाशी लेने पर उनके कमर के पीछे 5 चाकू -छुरी एवं तलवार, लोहे की राँड, लोहे का डन्डा, प्लास्टिक की टार्च , प्लास्टिक की बोरी जप्त की गई. संदेहियो ने पूछताछ पर रामनगर में डकैती की योजना बनाना बताया. मामले में आरोपियो की गिरफ्तारी की गई और नाबालिग को बाल कल्याण अधिकारी की सुरक्षा मे रखा गया. पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. मामले में सरगना एजाज ने चोरी छिपे गांजा और चरस की तस्करी करने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने उसके पास से 599 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा का एवं 106 ग्राम मादक पदार्थ चरस बरामद किया है.

Next Post

कलेक्टर ने तहसील न्यायालय कुसमी का किया निरीक्षण, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Sat Mar 28 , 2026
सीधी ।कलेक्टर विकास मिश्रा ने तहसील न्यायालय कुसमी का निरीक्षण कर न्यायालयीन एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा कार्यों में गति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विशेष रूप से नामांतरण, बंटवारा एवं […]

You May Like