घर में घुसकर लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार

सतना : घर में चोरी के इरादे से घुसे आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया. कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया द्वारा घटना की शिकायत की गई थी. महिला के अनुसार रात के लगभग 2-3 बजे के बीच दो लोग चोरी की मंशा से उनके माता पिता के कमरे में घुसे.

घर में रखा सामान चुराकर ले जाने के दौरान उएनकी मां की नींद खुल गई. जब मां ने उन्हें राकने का प्रयास किया तो चे डंडे से मारपीट कर सोने-चंादी के गहने और 6000 रु की नकदी अपने साथ ले गए. मामले की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अ ारोपियों की तलाश शुरु की. इसी कड़ी में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ्रशहर के अहरी टोला क्षेत्र में दबिश देते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

जिनकी पहचान सुनील कोल उर्फ लल्लू उम्र 30 वर्ष निवासी अहरी टोला और राज कोल उम्र 19 वर्ष निवासी बांधी मौहार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया. वहीं आरोपियों की तस्दीक पर पुलिस टीम ने लूटा गया सामान बरामद कर लिया

Next Post

भिंड में रेत चोरी गंभीर समस्या बन गई, भाजपा नेता शामिल: पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह

Fri Aug 29 , 2025
ग्वालियर: भिंड में भाजपा विधायक और कलेक्टर के बीच विवाद के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने रेत चोरी के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है, वहीं पूर्व मंत्री चौधरी राकेश चतुर्वेदी के बाद अब प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह […]

You May Like