मेट्रो निर्माण के डिवाइडर से टकराई बाइक, व्यापारी की मौत


इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में रविवार देर रात मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर रखे कंक्रीट डिवाइडर से बाइक टकराने से 44 वर्षीय हस्तशिल्प व्यापारी की मौत हो गई. हादसा महावीर कृष्ण एवेन्यू के पास हुआ। गंभीर घायल व्यापारी को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.मृतक की पहचान कमल वाघेला के रूप में हुई है. कमल रविवार रात करीब 12 बजे दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे. घर के पास पहुंचने के बाद दोस्त अलग-अलग रास्ते चले गए, जबकि कुछ दूरी पर कमल की बाइक सड़क पर रखे कंक्रीट डिवाइडर से टकरा गई.

हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई. राहगीरों की मदद से उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. परिजनों का आरोप है कि मेट्रो निर्माण कार्य के चलते सड़क पर रखे डिवाइडर पर रेडियम, रिफ्लेक्टर या पर्याप्त संकेतक नहीं लगाए थे. अंधेरे में डिवाइडर दिखाई नहीं देने से हादसा हुआ. कमल के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं. एरोड्रम पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे हादसे की परिस्थितियों और इसकी वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके.

Next Post

शादी से इंकार पर निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

Tue Oct 6 , 2026
इंदौर: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद शादी से इंकार करने पर महिला को निजी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने 38 वर्षीय महिला की शिकायत पर देवास के हाटपिपल्या निवासी योगेश राजपूत के खिलाफ केस […]

You May Like