कंगना रनौत ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की

मुंबई, 20 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह ,अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से यह फिल्म बनी है।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।वहीं दूसरी ओर फिल्म को कई सेलेब्स से भी लगातार प्रशंसा मिल रही है। इसमें कंगना रनौत का नाम भी शामिल हो गया है। कंगना रनौत ने इस फिल्म की तारीफ की है।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘धुरंधर’ को लेकर एक स्टोरी साझा की है। कंगना ने अपनी स्टोरी में ‘धुरंधर’ की तारीफ करते लिखा, ‘मैंने धुरंधर देखी और मुझे बहुत अच्छी लगी। इस शानदार फिल्म के आर्ट और क्राफ्ट मैं पूरी तरह से प्रेरित हूं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मेकर्स के इरादे के लिए मेरे मन में बहुत प्रशंसा है। आदित्य धर जी बॉर्डर पर हमारे रक्षा बल, सरकार में हमारे मोदी जी और बॉलीवुड सिनेमा में आप। पाकिस्तानी आतंकवादियों की खूब कम्बल कुटाई करो, मजा आ गया। पूरे वक्त सीटियां और तालियां बजती रहीं। सभी ने शानदार काम किया है, लेकिन इस शो के धुरंधर खुद आदित्य धर हैं। यामी गौतम आपको भी बधाई।’

Next Post

आर्यन खान को ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार

Sat Dec 20 , 2025
मुंबई, 20 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान के पुत्र आर्यन खान को दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में उनके शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मिला है। आर्यन खान का पहला शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ काफी सफल […]

You May Like