भिंड में रेत चोरी गंभीर समस्या बन गई, भाजपा नेता शामिल: पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह

ग्वालियर: भिंड में भाजपा विधायक और कलेक्टर के बीच विवाद के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने रेत चोरी के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है, वहीं पूर्व मंत्री चौधरी राकेश चतुर्वेदी के बाद अब प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह पर कटाक्ष करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि भिंड में रोजाना रेत चोरी हो रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लहार के पूर्व विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने बयान जारी कर पुष्टि की है कि भिंड में रेत चोरी गंभीर समस्या बन गई है। उनका कहना है कि भिंड की नदियों का दोहन प्रतिदिन हो रहा है और लगभग पचास लाख रुपए की रेत चोरी हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों से भिंड में रेत का कोई ठेका नहीं है, बावजूद इसके अवैध रेत की सप्लाई जारी है जो भिंड और दतिया दोनों जिलों से हो रही है।

डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि इस अवैध खनन में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और भाजपा के नेता-खनिज माफिया शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि भिंड और आसपास के जिलों में अवैध रेत उत्खनन को रोकने के लिए कड़ा कदम उठाएं ताकि राजस्व की क्षति रोकी जा सके और प्रदेश का विकास सुनिश्चित हो।

Next Post

वरिष्ठ भाजपा नेता गुड्डू भदौरिया नहीं रहे

Fri Aug 29 , 2025
ग्वालियर: वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव सिंह भदौरिया गुड्डू का गत देर रात रात निधन हो गया। वे विगत कुछ माह से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे थे एवं इंदौर, दिल्ली स्थित बड़े अस्पतालों में उनका इलाज चला लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। राजनीतिक क्षेत्र में गुड्डू भदौरिया के […]

You May Like