भोपाल: हुजूर तहसील के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा किया गया. नवीन तहसील कार्यालय का निर्माण करीब 7 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से किया गया है. इसके निर्माण में करीब दो वर्ष से अधिक समय लग गया. हालांकि इसके निर्माण पूरा करने का समय फरवरी माह था. जो कि चार महिने बाद पूरा हो सका है. इस नवीन कार्यालय में एसडीएम और तहसील कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे, इस अवसर पर एडीएम सुमित कुमार पांडेय (आईएएस) एवं अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे, एसडीएम हूजूर विनोद सोनकिया, तहसीलदार कुनाल राउत, तहसीलदार अतुल शर्मा मौजूद रहे.
पुराना सचिवालय कार्यालय से शिफ्टिंग शुरु
हुजूर तहसील के एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि शुक्रवार से तहसील कार्यालय में कार्य शुरू हो जाएगा, वहीं पुराना सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय से पूरी फाईलें और कंप्यूटर जल्द ही नवीन कार्यालय में शिफ्ट होना शुरू कर दी जाएंगी. बतादें कि पुराने तहसील में एसडीएम के चेंबर की छत का प्लास्टर गिरने से हादसा होते होते बचा था. उसके बाद से ही उस चेंबर का ताला डाल दिया गया था, और गेलरी में नवीन अस्थाई चेंबर बनाया गया था जिसमें एसडीएम बैठकर कार्य कर रहे थे.
