बंगलादेश : हमले और आगजनी के शिकार हिंदू व्यवसायी की ढाका के अस्पताल में मौत

ढाका, 03 जनवरी (वार्ता) बंगलादेश के शरीयतपुर जिले में संदिग्ध हमलावरों के बर्बर हमले और आगजनी के शिकार हुए हिंदू व्यवसायी खोकन चंद्र दास (50) की शनिवार सुबह ढाका के एक अस्पताल में मौत हो गई। बुधवार रात हुए इस हमले में वह गंभीर रूप से झुलस गए थे।

खोकन ने शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे ढाका स्थित ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी’ के आईसीयू में अंतिम सांस ली।

शरीयतपुर के दमुद्या उपजिला निवासी खोकन चंद्र दास स्थानीय केउरभांगा बाजार में दवा की दुकान और मोबाइल बैंकिंग का व्यवसाय करते थे। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात जब वह दुकान से ऑटो-रिक्शा से घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।

हमलावरों ने पहले उन पर धारदार हथियारों से हमला किया और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। खुद को बचाने के लिए खोकन पास के तालाब में कूद गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाकर पहले शरीयतपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ढाका रेफर किया गया था।

खोकन के पिता परेश चंद्र दास की दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, हमलावरों ने उनके बेटे से करीब 6 लाख टका छीन लिए। मौत से पहले खोकन ने दो हमलावरों की पहचान सोहाग खान (27) और रब्बी मोल्या (21) के रूप में की थी। पुलिस ने तीसरे संदिग्ध की पहचान पलाश सरदार (25) के रूप में की है।

इस जघन्य हत्याकांड के बाद केउरभांगा बाजार के व्यापारियों और तिलई गांव के निवासियों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने अल्पसंख्यक व्यवसायी पर हुए इस हमले के दोषियों को तत्काल फांसी देने की मांग की है।

Next Post

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को हिरासत में लिया, ट्रंप ने की ऑपरेशन की पुष्टि

Sat Jan 3 , 2026
वाशिंगटन/फ्लोरिडा, 03 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी नौसैनिक पोत ‘यूएसएस इवो जीमा’ के जरिए न्यूयॉर्क लाया जा रहा है। श्री ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को एक साक्षात्कार में यह जानकारी दी। श्री ट्रंप ने बताया […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।