शिवपुरी में बिना नंबर की कार से 1.20 लाख की शराब बरामद

शिवपुरी: देहात थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 30 पेटी देशी शराब और एक बिना नंबर की कार जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम करवाया-बांसखेड़ी मार्ग पर शारदा सॉल्वेंट के पास पहुंची। वहां उन्हें एक सिल्वर रंग की बिना नंबर वाली ऑल्टो कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने कार को मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर बांसखेड़ी के पास उसे पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अभिनंदन लोधी बताया। वह राजपुर गांव का रहने वाला है। कार की तलाशी में बीच वाली सीट से 20 पेटी और डिक्की से 10 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद हुई। जब्त की गई 270 लीटर शराब की कीमत 1.20 लाख रुपए है। कार की कीमत 2 लाख रुपए आंकी गई है। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह यादव के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Next Post

शिवपुरी में दुकानों में लगी आग

Sun Mar 16 , 2025
शिवपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र के थीम रोड वार्म कॉलोनी के पास अग्निकांड में एक वार्कशाप, एक रिपेयरिंग दुकान सहित एक फल की दुकान में आग लग गई। ​कोतवाली थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से आसपास के इलाके में दहशत […]

You May Like