ऑडी ने शुरू की नये एसयूवी एसक्यू8 की बुकिंग

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने मंगलवार को भारत में अपने नये एसयूवी ऑडी एसक्यू8 के लिए बुकिंग शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ग्राहक 5,000 रुपये की शुरुआती राशि देकर ऑडी इंडिया की वेबसाइट पर या ‘मायऑडी कनेक्ट’ ऐप से बुकिंग कर सकते हैं।

इसमें चार लीटर का वी8 टीएफएसआई इंजन है, जो 373 किलोवाट का पावर और 770 न्यूटन मीटर (एनएम) का टॉर्क पैदा करता है। एसक्यू8 मात्र 4.1 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम गति 250 किमी प्रति घंटा है। यह ‘क्वॉट्रो’ परमानेंट ऑल-व्हील ड्राइव, सेल्फ-लॉकिंग सेंटर डिफरेंशियल, एडैप्टिव एयर सस्पेंशन स्पोर्ट और ऑल-व्हील स्टीयरिंग जैसे फीचर्स से लैस है।

ऑडी इंडिया के ब्रांड निदेशक बलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा, “ऑडी एसक्यू8 रोजमर्रा की लग्जरी और बेमिसाल स्पोर्टी परफॉर्मेंस का बेहतरीन संगम है। इसका दमदार इंजन और विशिष्ट ‘एस’ कैरेक्टर इसे एक संपूर्ण एसयूवी बनाते हैं। देश में हमारे ऑडी क्यू8 परिवार को जिस तरह का उत्साह मिला है, उससे हमें पूरा विश्वास है कि नया एसयूवी उन ग्राहकों को बहुत पसंद आएगा जो पारंपरिक लग्जरी एसयूवी से कुछ हटकर चाहते हैं।” उन्होंने सीमित उपलब्धता का हवाला देते हुए ग्राहकों को जल्द बुकिंग करने की सलाह दी है।

Next Post

गोल्डन बुलेट्स और सिल्वर बैंडिट्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Tue Mar 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) दिल्ली गोल्फ क्लब में आज इतिहास दोहराया गया, जब टीम गोल्डन बुलेट्स और सिल्वर बैंडिट्स दिल्ली गोल्फ क्लब गोल्डन मेंबर्स लीग के लगातार दूसरे सीजन के फाइनल में पहुंच गईं। 2025 में लीग के पहले एडिशन में, गोल्डन बुलेट्स ने सिल्वर बैंडिट्स को हराकर शानदार […]

You May Like